Home » Blog » ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 1996 बैच का 30 वर्षों बाद भव्य पुनर्मिलन समारोह

ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 1996 बैच का 30 वर्षों बाद भव्य पुनर्मिलन समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp

ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 1996 बैच का 30 वर्षों बाद भव्य पुनर्मिलन समारोह

 

ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 1996 बैच के विद्यार्थियों ने 30 वर्षों बाद एक भव्य एवं यादगार पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर 10वीं कक्षा के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं दिनांक 24 मई को जयपुर के एक होटल में एकत्रित हुए और अपने स्कूल जीवन की सुनहरी यादों को पुनः जीवंत किया।

कार्यक्रम में सभी का तिलक लगाकर एवं ढोल की थाप पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में सांस्कृतिक गरिमा एवं उत्साह का संचार हुआ।

इसके बाद सभी साथियों ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया और पुरानी यादों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री सत्यनारायण जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में समूहिक संगीत, अंताक्षरी एवं नृत्य जैसे विभिन्न मनोरंजक आयोजनों के माध्यम से सभी ने अपने बचपन के दिनों को फिर से जिया। हंसी-खुशी और पुरानी यादों के इस माहौल में सभी ने एक साथ रात्रिभोज का आनंद लिया। अंत में सभी को स्मृति स्वरूप अपने बैच का समूह छायाचित्र भेंट किया गया।

30 वर्ष पूर्व एक ही कक्षा में साथ बैठकर शरारत करने वाले ये छात्र-छात्राएं आज समाज के जिम्मेदार नागरिक बन चुके हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में ये सभी प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, व्यवसाय, फार्मा, बैंकिंग, कानून एवं अध्यापन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर लालसोट का नाम सम्पूर्ण भारत में गौरवान्वित कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में सभी ने अपने परिवार के साथ भाग लेकर इसे और भी विशेष बना दिया तथा अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पुरानी यादों को पुनः ताजा किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. आस्था पाटनी, डॉ. विष्णु कुमार गोयल, महेश गोयल (सीए), अतुल बड़ाया, कपिल, लोकेश जांगिड़, शालिनी छाबड़ा, चीनू जैन एवं धीरज रछोया का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24