Home » Blog » लालसोट एसडीएम अचानक पहुंचे नगर परिषद कार्यालय , एक दर्जन कार्मिक मिले गैर हाजीर, एक सफाई कर्मी गुटखा खाते मिला, चार्ज शीट देने के निर्देश

लालसोट एसडीएम अचानक पहुंचे नगर परिषद कार्यालय , एक दर्जन कार्मिक मिले गैर हाजीर, एक सफाई कर्मी गुटखा खाते मिला, चार्ज शीट देने के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट एसडीएम अचानक पहुंचे नगर परिषद कार्यालय , एक दर्जन कार्मिक मिले गैर हाजीर, एक सफाई कर्मी गुटखा खाते मिला, चार्ज शीट देने के निर्देश

लालसोट. नगर परिषद में कार्मिकों की लापरवाही की पोल उस वक्त खुल गई, जब शुक्रवार शाम 5.30 बजे परिषद के प्रशासक एवं उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार नगर परिषद कार्यालय पर जा पहुंचे। इस दौरान करीब एक दर्जन कार्मिक कार्यालय से नदारद मिले, एक स्थायी कर्मचारी तो कार्यालय परिसर में ही गुटखा खाता हुआ मिल गया, जिसके पास से उपखण्ड अधिकारी ने गुटखा के पाउच भी जब्त कर लिए। एसडीएम ने बताया कि उन्हे दूरभाष पर प्राप्त शिकायत मिली थी कि नगर परिषद कार्यालय में कई कर्मचारी अनुपस्थित हैं तथा कार्यालय में डाक प्राप्त करने हेतु भी कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है, जिसके बाद वे औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो वहां लगभग एक दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपखंड अधिकारी द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयुक्त नगर परिषद को निर्देशित किया गया कि अतिरिक्त प्रभार वाले कर्मचारियों के लिए निर्धारित दिवस तय किए जाएं तथा शेष कर्मचारियों को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु आदेश जारी किए जाएं। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी रमेश मीणा कार्यालय परिसर में गुटखा सेवन करते हुए पाए गए, जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। आयुक्त नवरत्न शर्मा को संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए चार्जशीट जारी करने के निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा एवं जांच की गई। जांच के दौरान विद्युत, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों में पाया गया कि कई मामलों में संबंधित कर्मचारियों द्वारा तथ्यात्मक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट प्रस्तुत कर शिकायतों को निस्तारित दर्शा दिया गया, जबकि मौके पर सत्यापन के दौरान अधिकांश शिकायतकर्ता असंतुष्ट पाए गए तथा संबंधित कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ था। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही अथवा गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए चार्जशीट जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24