श्याम मंदिर में सजाई छप्पन भोग झांकी, बाबा श्याम का किया मनोहारी श्रंगार

लालसोट. शहर के गंगापुर रोड स्थित श्याम मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्याम का दरबार छप्पन भोग की झांकी से महक उठा। इस धार्मिक आयोजन की खास बात महिलाओं का उत्साह रहा। महिला मंडल की सभी सदस्य पीले रंग के मांगलिक परिधानों में सज-धजकर मंदिर पहुँचीं। पूरा मंदिर परिसर पीताम्बरी आभा से सराबोर नजर आया, जिसने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। इस मौके पर बाबा श्याम का भी मनोहारी श्रंगार किया गया। छप्पन भोग की झांकी सजाने के साथ-साथ महिलाओं ने बाबा श्याम के चरणों में भजनों की मधुर प्रस्तुतियाँ दीं सामूहिक रूप से गाए गए भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठी।
Post Views: 153
