Home » Blog » थूनियांधीराजपुरा में विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ का आगाज, 2100 महिलाओं ने सिर पर रखे कलश

थूनियांधीराजपुरा में विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ का आगाज, 2100 महिलाओं ने सिर पर रखे कलश

Facebook
Twitter
WhatsApp

विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ का आगाज, 2100 महिलाओं ने सिर पर रखे कलश


लालसोट. भीषण गर्मी व करीब 41 डिग्री तापमान के बीच उपखण्ड के थूणियाधिराजपुरा गांव में नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में मीन भगवान एवं शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। आसमान से बरसती आग के बीच चल रहे लू के थपेड़ों के बीच हजारों महिला परुष श्रद्धालुओं में श्रद्धा का अनूठा जूनन देखा गया, गर्मी के बाद भी ग्रामीणों का श्रद्धा भाव पूरे उफान पर देखा गया। विशेष रुप से महिलाओं ने नंगे पैर सिर कलश धारण करते हुए करीब डेढ किमी दूरी तक कलश यात्रा में भागीदारी को निभाया। कलश यात्रा सवांसा गांव के राउमावि से निर्झरना काली डूंगरी के संत अवधेशदास महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। प्रधान कलश व प्रधान कुंड के यजमान घनश्याम मीना पोखरी, मीन भगवान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के यजमान बाबा हीरालाल पीठाला एवं चंदर मीना,शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा के यजमान हनुमान गुरुजी पोखरी एवं गिर्राज महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के यजमान जगदीश सरपंच एवं मत्स्य पुराणा कथा के यजमान बाबूलाल मुकेश डीलर ने परिवार समेत पूजा अर्चना की। जिसके बाद गाजे बाजे व डीजे के साथ कलश यात्रा रवाना हुई। ककरीब एक किमी लंबी विशाल कलश यात्रा एक छोर मीन भगवान मंदिर व अंतिम छोर सवांसा गांव की मुख्य आबादी में रहा। इस दौरान जगह जगह जेसीबी से पुष्प वर्षा करते हुुए स्वागत किया गया। यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
विधायक रामबिलास मीना समेत हजारों जने रहे मौजूद-
कलश यात्रा में विधायक रामबिलास मीना, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सेवा निवृत आर्ईएएस बीएम मीना, अनिल बैनाड़ा एवं आस पास के गांवों से आए हजारों महिला पुरुष भी शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24