Home » Blog » कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में नव नियुक्त जिला महासचिव श्याम सुंदर मिश्रा का अभिनंदन

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में नव नियुक्त जिला महासचिव श्याम सुंदर मिश्रा का अभिनंदन

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में नव नियुक्त जिला महासचिव श्याम सुंदर मिश्रा का अभिनंदन

लालसोट. ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में नव नियुक्त महासचिव एडवोकेट श्याम सुंदर मिश्रा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक निर्झरना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडवोकेट श्याम सुंदर मिश्रा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर महासंघ पदाधिरियों ने मिश्रा की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। महासचिव एडवोकेट श्याम सुंदर मिश्रा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर रहेगें। इस दौरान उपस्थित दिनेश लिवाली एवं रवि शर्मा ने भी महासचिव का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24