Home » Blog » स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

लालसोट. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन श्याम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में स्थानीय संघ के तहत कार्यरत विद्यालयों के यूनिट प्र्रभारी, पदाधिकारी एवं स्काउट-गाईड मौजूद रहे। अधिवेशन में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजदूगी में संघ की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए स्काउटिंग को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना रहे। उन्होंने मौजूद यूनिट प्र्रभारी, पदाधिकारी एवं स्काउट-गाईड को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है, क्षेत्र में भारत स्काउट व गाइड द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन और सेवा भाव पैदा कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाया जा रहा है। राज्य सचिव डॉ. पीसी जैन ने कहा कि स्काउट गाइड समस्त सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के काम आ रहे हैं, जो कि बेहद सराहनीय है। अधिवेशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा, समाज सेवी सोनू बिनोरी, आईटीबीपी के कमांडेंट मनीष गौतम, स्थानीय संघ प्रधान पुरुषोत्तम जोशी, उपप्रधान शंभू लाल कुईवाला,धर्मेंद्र चोपड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामवतार शर्मा, प्रभारी कमिश्नर गाइड सोनिया व्यास, श्याम यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एस एन डोलीया एवं प्रो वीसी डॉ. मदन सिंह राठौड़ ने भी विचार प्र्रकट किए। अधिवेशन की शुरुआत में स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। अधिवेशन में अतिथियों ने स्थानीय संघ की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित अर्पण पत्रिका का विमोचन भी किया।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूल व शिक्षकों का किया सम्मान

विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर स्काउट विंग में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल डिडवाना (प्रथम), अनुश्री पब्लिक स्कूल (द्वितीय), गाइड विंग में अपेल एकेडमी (प्रथम), अनुश्री पब्लिक स्कूल (द्वितीय) एवं कब बुलबुल अनुश्री पब्लिक स्कूल (प्रथम), संता किड्स (द्वितीय) का सम्मान किया। इसके अलावा स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों के श्रेष्ठ संचालन के लिए डिडवाना प्रिंसिपल सोनिया व्यास, खोहरपाड़ा प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल, समेल प्रिंसिपल कमलेश बैरवा, बगड़ी प्रिंसिपल रामभरोसी मीना, बिलोना कला प्रिंसिपल रामजीलाल मीणा, लालपुरा प्रिंसिपल चौथमल मीना, संवासा प्रिंसिपल राजेश मिश्रा, टोडा ठेकला प्र्रिंसिपल रामबाबू ज्योति तथा अनुश्री पब्लिक स्कूल के निदेशक सुधांशु शर्मा को सम्मानित किया गया। विद्यालयों में स्काउट गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए महेंद्र साहू (डोब), ज्योति शर्मा (अपेल एकेडमी), हुकुम सिंह मीणा (मॉडल स्कूल), मधुसूदन शर्मा (आवासीय विद्यालय बगड़ी), कविता वर्मा व प्रतिभा शर्मा (खोहरापाड़ा), मूलचंद महावर (सोनड), राजेंद्र शर्मा (बिलोना कला), शमशेर खांन (खटवा), नरेश योगी व दीपक (होली फ्यूचर मंडावरी), राजेश कस्वा (दौलतपुरा), रामखिलाड़ी मीना (रैगरान अनुपपुरा), निर्मला पारीक (पंडा का डेरा), रामकिशन बैरवा (डिडवाना), भरत लाल मीणा (अमरबाद), कमलेश गुप्ता (विद्याश्रम), सुनीता कुमारी (टोडा ठेकला), भवानी सिंह गुर्जर (मटलाना), राममोहन मीणा व संजय मीणा (चक सवाई माधोपुरा), कजोड़मल गुर्जर (किशोरपुरा), सुरेश रैगर (कल्लावास), गिर्राज मीणा (मिर्जापुरा), बलराम मीणा, अभिनव त्रिपाठी, विजेंद्र माली, शिवांश जांगिड़, अभिषेक प्रजापत और विशाल महावर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रपति अवॉर्डी गणेश जांगिड़ एवं राज्यपाल अवॉर्डी और विभिन्न राष्ट्रीय जंबूरी व एकता शिविरों में भाग लेने वाले स्काउट्स-गाइड्स का भी अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24