Home » Blog » बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी , बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत

बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी , बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत

Facebook
Twitter
WhatsApp

बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी , बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत

लालसोट.आचार्य यशपाल सुधांशु द्वारा स्थापित संस्था विश्व जागृति मिशन द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु व बच्चों में संस्कारों के पुनर्जागरण हेतू किए जा रहे गुरुकुल एवं बाल संस्कार केंद्रों की स्थापना तहत शहर में बड़ के बालाजी के पास स्थित वाइजर एकेडमी में बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बाल संस्कार शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि बाल संस्कार केंद्र प्रभारी विकास कुमार माठा एवं नीतू माठा रहे। उन्होंने कहा कि बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी है। उन्होंने बालकों को जीवन में माता-पिता का महत्व , गुरुजनों का महत्व एवं उनका सम्मान करना तथा पाश्चात्य संस्कृति छोडकऱ भारतीय संस्कृति को अपनाने के बारे में बताया, साथ ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्राणायाम एवं योग की महत्ता बताई। निदेशक श्री अनिल जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ज्योति जैन, अनु शर्मा,पंकज सोनी, महेश योगी, कल्पना सोलंकी,रमा पारीक, नम्रता सोलंकी, आयशा बानो, मेघराज गुर्जर, श्वेता शर्मा, अनुप्रिया शर्मा एवं दुर्गेश ने भी विचार प्र्रकट किए। संचालन सुनील जांगिड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24