Home » Blog » रतनपुरा ग्राम में विशेष शिविर में प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

रतनपुरा ग्राम में विशेष शिविर में प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

Facebook
Twitter
WhatsApp

रतनपुरा ग्राम में विशेष शिविर में प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

लालसोट. जिला कलक्टर के निर्देशों के तहत शुक्रवार को रतनपुरा ग्राम पंचायत पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विशेष शिविर के ग्रामीणों की जन सुनवाई करते हुए मौके पर ही प्र्रकरणों का निस्तारण किया गया। खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोडऩे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करवाने, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोडऩे तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान रसद विभाग को कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए। शिविर में आवेदनों को विभिन्न स्तरों पर स्वीकृत करवाना, राशन कार्ड से हटाए गए सदस्यों के नाम पुन: सक्रिय करवाना तथा पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना में सम्मिलित करने की कार्रवाई की गई एवं शिविर में गाडिया लुहार परिवारों के ऑनलाइन आवेदन किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर ही जॉब कार्ड तैयार कर प्रदान किए गए। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के चार प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा राशन कार्ड से संबंधित दो प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। निर्झरना सीमा धुणावत द्वारा चार किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई तथा तीन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया। उपखंड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना, विकास अधिकारी बाबूलाल मीना एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रहलाद मीना भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24