लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा एसडीएम कार्यालय पर शिक्षकोंं का प्रदर्शन

लालसोट. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा के स्थानीय खंड के तत्वावधान में गुरुवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया एवं बाद में एक ज्ञापन भी सौपा। गुरुवार दोपहर अविनाश शर्मा(अध्यक्ष) घूमसिंह मीना,मुकेश लाल मीना, सुनील गुप्ता(पूर्व अध्यक्ष), लक्ष्मीनारायण शर्मा, हनुमान प्रसाद पांचाल, हरकेश बैरवा,रामकेश सैनी,सुमीत थानेदार, दिनेश सैनी मीडिया सहप्रभारी, सुनील सैनी(संस्कृत प्रतिनिधि), मुकेश लाडोता की अगुवाई में बड़ी संख्या में शिक्षक एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार द्वारा ग्रीष्म अवकाश में कटौती, वेतन विसंगति, संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण न होने, आर जी एच एस के सुचारू प्रारंभ न होने, सभी श्रेणीयों के स्थानांतरण लंबित होने, तृतीयश्रेणी की पदोन्नति न होने समेत कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे। काफी देर धरना स्थल पर विभिन्न वक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय में गहारा आक्रोश व्याप्त है, अगर सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नही किया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने के बाद सभी शिक्षक हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यालय के गेट पर पहुंचे। जिसके बाद शिक्षकोंं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।
रामगढ़ पचवारा एसडीएम कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन
लालसोट. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड रामगढ़ पचवारा द्वारा गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया गया। खंड अध्यक्ष सतीश सैन की अगुवाई में शिक्षकों ने सरकार द्वारा ग्रीष्मावकाश के 10 दिवस अवकाश कटौती,पदोन्नति,तृतीय श्रेणी स्थानांतरण,संस्था प्रधान अवकाश कटौती को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के नाम ज्ञापन दिए गए। इस दौरान उपाध्यक्ष पुरुष राजेश शर्मा,प्रधानाध्यापक प्रतिनिधि कन्हैयालाल मीना ,प्राध्यापक प्रतिनिधि चेतराम मीना,पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि हीरा लाल खटीक,हरिशंकर सोनी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी,सुरेंद्र जांगिड़,रामोतार बैरवा,संजय गुप्ता,विश्व बंधु शर्मा,अशोक चोपड़ा,द्वारका प्रसाद गुप्ता,राममोहन मीना, पूरण चन्द महावर,रामोतार रैगर,विकाश गौतम,हरिनारायण मीना,भगवान सहाय लखेरा,अरविंद शर्मा,रामजस सैनी,भंवर लाल खटीक,किशन लाल बैरवा,महेश सोनी,राधेश्याम मीना,रमेश चंद चक्रधारी, गन्नी मोहम्मद समेत कई शिक्षकों ने कर्मचारी हितों में नारे लगाकर व ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया गया।
