ट्रेलर ने पुलिस के 112 वाहन को मारी टक्कर, चालक घायल

लालसोट. कोथून-लालसोट नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह करीब साढे पाचं बजे लाडपुरा पुलिया के पास एक बेकाबू ट्रेलर ने 112 पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी पुलिस वाहन आगे से लगभग पूरी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गंगापुर सीटी सदर थाने में कार्यरत 112 पुलिस वाहन को उसका चालक विश्वेन्द्र सर्विस के लिए जयपुर ले कर जा रहा था,इसी दौरान सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रेलर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबूलेंस ने घायल चालक को उपचार के लिए लालसोट जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसके सिर में आई चोट पर टांके लगाए गएं।
Post Views: 193
