Home » Blog » हिंगोनिया मोड़ पर काल बनकर दौड़ा ट्रक, समेल गांव निवासी दंपती की दर्दनाक मौत, उपचार के दौरान दोनों ने एक साथ तोड़ा दम, टोल प्लाजा पर पकड़ा ट्रक

हिंगोनिया मोड़ पर काल बनकर दौड़ा ट्रक, समेल गांव निवासी दंपती की दर्दनाक मौत, उपचार के दौरान दोनों ने एक साथ तोड़ा दम, टोल प्लाजा पर पकड़ा ट्रक

Facebook
Twitter
WhatsApp

हिंगोनिया मोड़ पर काल बनकर दौड़ा ट्रक, समेल गांव निवासी दंपती की दर्दनाक मौत, उपचार के दौरान दोनों ने एक साथ तोड़ा दम, टोल प्लाजा पर पकड़ा ट्रक

लालसोट.रात का सन्नाटा, सड़क पर सामान्य आवाजाही और घर लौटते एक दंपती के मन में अपनों से मिलने की उम्मीदें लालसोट कोथून हाईवे पर हिंगोनिया बुजुर्ग मोड़ पर कुछ ही पलों में मौत में बदल गई। एक तेज रफ्तार ट्रक काल बनकर आया और मोटरसाइकिल को ऐसी टक्कर मारी कि उनकी जिंदगी वहीं सड़क पर बिखर गई।कौथून-लालसोट मार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। समेल निवासी मुकेश मीणा (40) अपनी पत्नी छोटी मीणा (35) के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे हिंगोनिया मोड़ के पास पहुंचे, लालसोट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे और सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पते रह गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो चुका था। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी और सड़क पर यातायात थम सा गया। सूचना मिलते ही दत्तवास थानाधिकारी हीरालाल जाप्ते पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए गंभीर रूप से घायल दंपती को तत्काल एम्बुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकसू भिजवाया और बाधित यातायात को सुचारू कराया। थानाधिकारी ने फरार ट्रक का पीछा किया और हरभांवता टोल प्लाजा पर उसे रुकवा लिया लेकिन चालक फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया गया। लेकिन अस्पताल में जिंदगी की जंग ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। गंभीर चोटों से जूझ रहे मुकेश और छोटी ने उपचार के दौरान एक साथ अंतिम सांस ली।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को मोर्चरी में रखवा दिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द कर दिए। घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची पूरे समेल में मातम छा गया। जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो हर घर से सिसकियां सुनाई देने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24