रात्रि कालीन टीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान टूटियावास ने शिवदासपुरा को हराया

लालसोट. टूटियावास गांव में खेमराज क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रात्रि कालीन टीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मेजबान टूटियावास की टीम ने जीता। गत रात्रि को हजारों दर्शकों की मौजूदगी में आधी रात तक खेले गए फाइनल मैच में टूटियावास ने शिवदासपुरा की टीम को 35 रन से हराया। फाइनल मैच में टूटियावास ने पहले खेलते हुए 12 ओवरों में 91 रन बनाए, जवाब में शिवदासपुरा की टीम 56 रन पर ही आउट हो गई। फाइनल मैच का मैन आफ दी मैच एवं प्र्रतियोगिता का सर्वश्रैष्ठ खिलाड़ी पिंटू मीना रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना एवं झांझवाड़ रहे। उन्होंने विजेेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए।
Post Views: 125
