Home » Blog » लालसोट से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को मध्यप्रदेश से 36 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लालसोट से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को मध्यप्रदेश से 36 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को मध्यप्रदेश से 36 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार


लालसोट. शहर से गुरुवार रात्रि को चोरी हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से बरामद किया है। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि
जगसहायपुरा लवाण निवासी गणेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 7 मई की रात अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली सावित्रीबाई फुले सर्किल पर मौजूद सीसी प्लांट पर खड़ा कर घर चला गया था, 8 मई को सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब मिला। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी अगुवाई में हैड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत शर्मा,कांस्टेबल लहरीलाल एवं प्र्रवीण कुमार की विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रूट चार्ट तैयार किया तथा विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति रात करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध की फोटो सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्रसारित की, जिससे उसकी पहचान अनिल सहरिया निवासी कलमी, श्योपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित रूट पर पीछा करते हुए सवाई माधोपुर होकर श्योपुर पहुंचकर सवाई माधोपुर-श्योपुर हाईवे स्थित बगडुआ मोड़ से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर आरोपी अनिल सहरिया को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24