डिडवाना पोस्ट आफिस पर अभिकर्ताओं का धरना पांचवे दिन भी जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी


लालसोट. डिडवाना कस्बे के पोस्ट आफिस पर कार्यरत उप डाक पाल की कार्यशैली से नाराज अल्प बचत अभिकर्ताओं का पांचवे दिन शुक्रवार को भी अनिश्तिकालीन धरना जारी रहा। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा समेत कई अभिकर्ता व कई अभिकर्ता धरने पर बैठे रहे, जिनमे महिलाएं भी शामिल रही। धरने पर बैठे अभिकर्ताओं ने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई की जा रही है, जिसके चलते आगामी 13 मई से वे भूख हड़ताल पर बैठेंगें। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर शुक्रवार को अभिकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता, सचिव महेंद्र कुमार शर्मा व जिला अध्यक्ष कैलाश प्रसाद गुप्ता ने कलक्टर को भी एक ज्ञापन दे कर उप डाक पाल को हटाने की मांग रखी।
Post Views: 141
