जिला कलक्टर ने सुने अभाव अभियोग, रतनपुरा में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन।

लालसोट. रतनपुरा ग्राम पंचायत पर शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। रात्रि चौपाल में कुल 62 जन शिकायतें प्राप्त हुईं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, अतिक्रमण एवं पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतें मिली, जिस पर जिला कलक्टर ने समस्त शिकायतों को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन योजनाओं एवं पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु आगामी 15 मई को ग्राम पंचायत पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि उक्त शिविर में संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन के आवश्यक दस्तावेज मौके पर ही तैयार करवाने, आवेदन संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराने तथा विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना एवं विकास अधिकारी बाबूलाल मीना समेत सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
