अनुराग सेवा संस्थान करेगा दो पितृ विहीन बेटियों का विवाह , पूजा अर्चना के बाद गणेश जी को दिया निमंत्रण

लालसोट. अनुराग सेवा संस्थान द्वारा पितृ विहीन बेटियों के विवाह के अन्तर्गत एक- एक रुपए में दो पितृ विहीन बेटियों का वैवाहिक आयोजन सम्पन्न करवाया जाएगा। संस्थान द्वारा 25 मई को गंगा दशमी के अबूझ सावे के अवसर पर आयोजित इस वैवाहिक समारोह के लिए संस्थान सदस्यों द्वारा बुधवार को खोहरापाडा स्थित गणेश मंदिर व खेड़ा खूंटी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद निमंत्रण दिया गया। गणेश निमंत्रण के बाद संस्थान कार्यालय में आयोजित मीटिंग मे वैवाहिक कार्यक्रम की कार्य योजना पर विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान मीटिंग में वैवाहिक आयोजन से जुड़ी विनायक स्थापना, बारात स्वागत एवं अगवानी , मंगल स्नेहाशीष, पाणिग्रहण संस्कार , उपहार, नाश्ता व भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर जिम्मेदारियां सौंपी गई एवं संस्थान द्वारा दोनो नव युगल को सभी आवश्यक उपहार देने का भी निर्णय लिया गया। मिटिंग में इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अंशुल सोनी, वृद्धजन सम्मान समन्वयक राजेन्द्र डोब , प्रसाद समन्वयक सुनील पंचोली, गीता वितरण अभियान समन्वयक दीपक सुकार, उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, गिर्राज सेडूलाई, अतुल होदायली, राकेश जोशी, धर्मेन्द्र जैन, सत्यनारायण चतुर्वेदी, भगवान पटेल, कैलाश पुजारी, बृजमोहन पुरोहित, बबलू सूंस्या, राकेश अग्रीका, संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा समेत कई प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे।
