Home » Blog » जिला कलक्टर ने रामगढ़ पचवारा में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक, एचपीवी टीकाकरण के लक्ष्य समय पर पूरे करें

जिला कलक्टर ने रामगढ़ पचवारा में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक, एचपीवी टीकाकरण के लक्ष्य समय पर पूरे करें

Facebook
Twitter
WhatsApp

जिला कलक्टर ने रामगढ़ पचवारा में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक, एचपीवी टीकाकरण के लक्ष्य समय पर पूरे करें

लालसोट. जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने रामगढ़ पचवारा उपखण्ड मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को विशेष अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करें। जिला कलक्टर ने कहा कि एचपीवी टीका बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल तथा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण से एक दिन पूर्व विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं के दौरान बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। साथ ही अभिभावकों से सहमति के लिए ओटीपी प्राप्त कर नजदीकी चिकित्सा संस्थान में बालिकाओं का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कलक्टर ने हीट वेव के दृष्टिगत अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार एवं अन्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आगामी बारिश से पूर्व नालियों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की स्थिति से बचा जा सके। बैठक के उपरांत जिला कलक्टर ने हवाला ढाणी का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्होंने ट्यूबवेल के एकल प्वाइंट को तत्काल चालू करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा, विकास अधिकारी योगेश मीणा सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24