Home » Blog » लालसोट मंडी में कल व परसो नही होगी समर्थन मूल्य पर गेहू की तुलाई

लालसोट मंडी में कल व परसो नही होगी समर्थन मूल्य पर गेहू की तुलाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट मंडी में कल व परसो नही होगी समर्थन मूल्य पर गेहू की तुलाई

लालसोट. कृषि उपज मंडी परिसर में एफसीआई द्वारा संचालित समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र्र पर विभिन्न समस्याओं के चलते बुधवार व गुरुवार को गेहू की तुुलाई नही होगी। एफसीआई के किस्म निरक्षक मुकेश कुमार मीना ने बताया कि प्रशासनिक व तकनीकी कारणों के चलते को दो दिनों तक गेहू की तुलाई का कार्य नहीं किया जाएगा। किसान बुधवार व गुरुवार को अपनी उपज लेकर केंद्र पर न आएं, तुलाई कार्य पुन: निर्धारित तिथि के अनुसार सामान्य रूप से प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से प्रदान की जाएगी। एफसीआई के किस्म निरक्षक मुकेश कुमार मीना ने बताया कि अब तक लालसोट खरीद केन्द्र 47 हजार कट्टों की तुलाई हो चुकी है, अब कृषि उपज मंडी का डोम पूरी तरह फुल हो गया है, स्थान का अभाव एवं खरीदी हुई जिंस का नियमित उठाव नही होने फिलहाल तुलार्ई कार्य दो दिन के लिए रोका जा रहा है। खरीद केन्द्र से जिंस का उठाव होने के बाद नियमित तुलाई शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24