लालसोट हिस्ट्रीशीटर मर्डर के आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड, घटना स्थल पर ले जा कर कराई मौका तस्दीक की कार्रवाई


लालसोट. शहर के कोथून रोड़ पर एक ढाबे के बाहर गत माह 10 अप्र्रैल को एक हिस्ट्रीशीटर पर दिन दहाड़े फायरिंग कर हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों की परेड कराते हुए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को कड़ा संदेश दिया गया। मंगलवार शाम को प्रकरण के जांच अधिकारी डिप्टी एसपी दिलीप मीना एवं थानाधिकारी पवन कुमार गिरफ्तार आरोपी राहूल खटाणा निवासी छोटी लांक, देशराज उर्फ देशू निवासी गुडला थाना बामनवास एवं धर्र्मेन्द्र उर्फ कल्लू उर्फ राज गुर्जर निवासी बिनौरा को जमात चौराहे पर लेकर पहुंचे, जहां से तीनोंं आरेपियों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परेड निकालते हुए ढाबे के बाहर घटना स्थल पर लेे जाया गया, जहां तीनों आरोपियों ने घटना स्थल की तस्दीक कराई।
