लालसोट में ओलावृष्टि , 25 मिनट तक हुई गिरे ओलें, बिछी चादर, शादी समारोह में टेंट उखड़े

लालसोट. शहर व ग्रामीण इलाकों में रविवार शाम करीब 25 मिनट तक तेज बारिश के साथ जम कर ओलावृष्टि हुई। उपखण्ड मुख्यालय के साथ डिडवाना कस्बे, सलेमपुरा, रालावास, डूंगरपुर व गोल, खारीवाड़ा समेत कई गांवों में जम कर ओले गिरने सेे काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। रोड़ से गुजरने वाले राहगीरों के साथ बाइक व अन्य छोटेे वाहन चालकों ने रोड़ के आस पास सुरक्षित जगहों की ओर भाग कर अपनी जान बचाई। शहर की सडक़ों के साथ गंावों के खेतों में ओलों चादर बिछ गई, शादी समारोह में भी खलल पड़ गया, टेंट उखड़ गए। जम कर ओले गिरने से डिडवाना समेत कई गांवों में सब्जियों की बाड़ी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। टमाटर, मिर्च, लौकी, टिंडा एवं करेला के साथ तरबूजा व खरबूजों की बाड़ी को ओलों ने तबाह कर दिया है।इसके अलावा आम के पेड़ों पर लगी केरी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
