Home » Blog » अखिल भारतीय स्तर पर प्रसिद्ध कवि अनुराग प्रेमी की पुस्तक राजस्थान साहित्य अकादमी में चयनित

अखिल भारतीय स्तर पर प्रसिद्ध कवि अनुराग प्रेमी की पुस्तक राजस्थान साहित्य अकादमी में चयनित

Facebook
Twitter
WhatsApp

अखिल भारतीय स्तर पर प्रसिद्ध कवि अनुराग प्रेमी की पुस्तक राजस्थान साहित्य अकादमी में चयनित

लालसोट. राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा पांडुलिप प्रकाशन योजना वित्त वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उपखण्ड के खटवा गांव निवासी एवं युवा कवि अनुराग प्रेमी की पुस्तक कैसे भुला दू काव्य संग्रह का चयन किया गया है। इस साहित्यिक योजना के अंतर्गत प्रेमी के काव्य संग्रह को प्रकाशन हेतू सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने यह जानकारी दी। युवा कवि अनुराग प्रेमी की इस सफलता पर साहित्यकार महबूब अली महबूब टोंक, धर्मेंद्र कुमार धर्मी, डॉ राजेन्द्र यादव आजाद,कासिम बिकानेरी, अब्दुल समद राही पाली, नवल घुणावत, रामेश्वर प्रसाद करूण, कृष्ण कुमार सैनी, बुद्धि प्रकाश महावर, राजकुमार राज, गजेंद्र कविया तथा सरपंच रामप्रकाश माली, अजय बनास्या, जितेंद्र सैनी, आदि ने भी अनुराग प्रेमी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24