Home » Blog » हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा लगाए जाएगें 1100 परिण्डें

हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा लगाए जाएगें 1100 परिण्डें

Facebook
Twitter
WhatsApp

हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा लगाए जाएगें 1100 परिण्डें

लालसोट. हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के ब्लॉक लालसोट द्वारा पत्रिका के पक्षी मित्र अभियान के तहत पूरे ब्लाक में 1100 परिण्डे लगाए जाएगें। हिंदुस्तान स्काउट गाइड के ब्लॉक सचिव गोविंद सहाय शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अभियान की शुरुआत बड़ेखण गांव के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में की गई। इस मौके पर स्थानीय ग्रामवासी घनश्याम मीणा, टुंडी राम मीणा, बीरदीचंद , सुदामा कंवर समेत सभी शिक्षकों ने अभियान की सराहना करते हुए हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स ब्लॉक के प्रयास को एक पुनीत कार्य बताया कि जिससे भीषण गर्मियों में बेजुबान पक्षियों को पानी मिलता रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस पुनीत कार्य के लिए तन, मन और धन से सहयोग करेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र सैनी, प्रकाश सैन, घनश्याम बैरवा,राधामोहन सैनी, प्रभाकर शर्मा, रमेश बैरवा, विनोद सैनी, पवन मीणा,शिवअवतार शर्मा, रेखा मीना, मंजू मीना ने भी परिण्डे लगाएं। हिंदुस्तान स्काउट गाइड के ब्लॉक सचिव गोविंद सहाय शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में परिण्डे लगाए जाएगेंं एवं सभी ग्राम वासियों एवं विद्यार्थियों ने परिण्डों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24