Home » Blog » लालसोट में खाद बीज विक्रेताओं की सांकेतिक हड़ताल, मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

लालसोट में खाद बीज विक्रेताओं की सांकेतिक हड़ताल, मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में खाद बीज विक्रेताओं की सांकेतिक हड़ताल, मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

लालसोट. एग्रो इनपुट डीलर ऐशोसिएशन के आवाह्न पर सोमवार को क्षेत्र के सभी खीद बीज विक्रेता अपनी मांगों को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। सोमवार सुबह सभी खाद बीज विक्रेता बड़ाया धर्मशाला पर एकत्रित हो कर सामूहिक रुप से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन में खाद पर जबरन टैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, खाद की डिलीवरी डीलर तक कंपनियों द्वारा सुनिश्चित करने, डीलर मार्जिन में वृद्धि करने,ग्रामीण खुदरा विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल को वैकल्पिक बनाने, अवैध बीजों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने,खाद, बीज एवं कीटनाशक के सीलबंद पैकिंग में नमूना फेल होने पर विक्रेता को अपराधी नही बनाने बल्कि केवल गवाह मानने समेत कई मांगे शामिल है ।ज्ञापन में खाद बीज विक्रेता संघ के अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, बाबूलाल बड़ाया, विजेंद्र जैन नंदकुमार पांखला, प्रेम खंडेलवाल, दिनेश शर्मा, हरभजन शर्मा, रामप्रसाद गुप्ता, सीताराम सैनी, द्वारका प्रसाद, रामबाबू गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, मदन मोहन छीपा,राज कपूर मीणा, बबलू सैनी एवं मनीष ठाकुरिया ने कहा कि समस्याओं के उचित निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें,अन्यथा वे आगामी खरीफ सीजन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर विवश होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24