सूरतपुरा गांव की चौकीदार ढाणी में आग से छह बकरियां जिंदा जली, एक बालिका भी झुलसी


लालसोट. उपखण्ड के सूरतपुरा गांव की चौकीदार ढाणी में रविवार दोपहर एक छप्परपोश में आग लगने से आधा दर्जन बकरियां जिंदा जल कर मर गई एवं एक बालिका भी झुलस गई। ग्राम पंचायत प्रशासक कांजी मीना ने बताया कि रामरतन उर्र्फ मुन्नालाल मीना व उसकी पत्नी कूलर खरीदने के लिए बाहर गए थे, इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके छप्परपोश में आग लग गई,इस दौरान वहां मौजूद 6 बकरियां जिंदा जल कर मर गई एवं रामरतन की बालिका कौशल्या भी झुलस गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन छप्परपोश जल कर राख हो गया। आग में सभी घरेलू सामान भी जल कर राख हो गए।
Post Views: 194
