लालसोट मंडी परिसर में समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर अधिक मजदूरी वसुली, किसानों ने जताया रोष, क्वालिटी निरीक्षक ने वापस दिलाई राशि

लालसोट. कृषि उपज मंडी परिसर में एफसीआई द्वारा समर्थन मूल्य गेहू की खरीद के लिए संचालित खरीद केन्द्र पर किसानों से तुलाई की अधिक मजदूरी वसुले जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर शनिवार को कर्ई किसानों ने खरीद केन्द्र पर पहुंच कर हंगामा करते हुए रोष जताया, किसानों के विरोध के बाद वहां मौजूद क्वालिटी निरीक्षक ने संवेदक के अधीन कार्य करने वाले मजदूर से अधिक ली गई राशि संबधित किसान को भी वापस दिलाई, जिसके बाद ही पूरा मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर मंडी परिसर में मौजूद खरीद केन्द्र पर कई किसान पहुंचे। इन किसानों का कहना था कि गेहू के लिए किसान से प्र्रति कट्टा 11 रुपए 70 पैसे की मजदूरी लेना निर्धारित होने के बाद भी उनसे 18 रुपए प्रति कट्टा के अनुसार मजदूरी वसुली गई है।
