लालसोट के खुर्रा ग्राम में जयकारों के बीच हुर्ई मीन भगवान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे में हजारों ने जीमी प्रसादी

लालसोट. खुर्रा गांव में नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयकारों के बीच मीन भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके संत नित्यानंद महाराज, संत रामाकिशन महाराज,संत बालकदास महाराज एवं संत भरोसानंद महाराज के सानिध्य में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। हवन कुंडों पर 21 जोड़ों ने आहूतियां दी, जिसके बाद भगवान मीन की प्रतिमा को दुग्ध अभिषेक कर प्राण प्रतिष्ठा की गई । इस अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा, पूर्व मंत्री परसादीलाल लाल मीणा,प्रधान नाथू लाल मीणा, सेवा निवृत आईएएस ब्रजमोहन मीणा, किशोरपुरा सरपंच हरिओम मीणा,पूर्व कलेक्टर रामावतार,बृजमोहन नगरियावास, तहसील अध्यक्ष हीरालाल बागड़ी, पूर्व कमिश्नर चौथीराम मीणा, छुट्टन लाल मीणा हीरालाल मीणा, कस्टम अधिकारी राम प्रसाद मीणा, कैलाश मीणा, चंदनलाल मीणा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुमन खुर्र्रा, राजेश्वरी मीणा, लेखा अधिकारी रामहेत मीणा, कालूराम मैनेजर, झंडू लाल रीडर, कुंभाराम पटवारी, घासीलाल पटेल, हरिप्रसाद मीणा, ख्याली राम मीणा, भरतलाल मीणा, सुखराम बाबूजी, पूर्व सरपंच विजय मीणा समेत कई प्र्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे। इस मौके पर विशाल भंडारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
