Home » Blog » लालसोट के खुर्रा ग्राम में जयकारों के बीच हुई शिखर पर कलश की स्थापना, भंडारे में जीमी 15 हजार ग्रामीणों ने प्रसादी

लालसोट के खुर्रा ग्राम में जयकारों के बीच हुई शिखर पर कलश की स्थापना, भंडारे में जीमी 15 हजार ग्रामीणों ने प्रसादी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट के खुर्रा ग्राम में जयकारों के बीच हुई शिखर पर कलश की स्थापना, भंडारे में जीमी 15 हजार ग्रामीणों ने प्रसादी

लालसोट. उपखण्ड के खुर्र्रा गांव स्थित बीजासणी माता मंदिर पर जारी शिखर कलश स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन माता के जयकारों के बीच शिखर कलश की स्थापना हुई। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अष्ट धातू से निर्मित भव्य कलश की स्थापना हुई। शुक्रवार सुबह संत रामाकिशन महाराज इंदौर वालों के सानिध्य में पांच हवन कुंडों पर अग्नि स्थापना करने के बाद तीस जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहूतियां दी, पूर्णाहूति के शुभ मुर्हत में बीजासणी माता मंदिर पर शिखर कलश की स्थापना की गई। पं.सत्यनारायण कोलीवाड़ा ने सभी याज्ञिक क्रियाएं संपन्न कराई। आयोजन में शाम को विधायक रामबिलास मीना भी पहुंचे, उन्होंने बीजासीणी माता की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र में सुख शांति की कामना की एवं संत रामाकिशन महाराज का आशीर्वाद भी ग्रहण किया। संत ने विधायक का दुपटïï्टा औढा कर अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत प्रशासक हरिओम मीना व पंच पटेलों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने इस मौके पर कहा कि बीजासणी माता का मंदिर आस पास के कई जिलों का बड़ा आस्था स्थल है, माता के मंदिर के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। इस मौके पर विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे करीब 15 हजार से अधिक ग्रामीणोंं ने पंगत प्रसादी जीमी। प्रसादी वितरण कार्य में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे रहे। थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। बीती रात्रि को खेमराज सैनी एंड पार्टी द्वारा भजनो की प्रस्तुति ने माता के भक्तो को देर रात भजनों के साथ बांधे रखा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए समाज सेवियों का साफा पहनाकर सम्मान किया। ग्राम पंचायत प्रशासक हरिओम मीना ने बताया कि शनिवार को नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में प्रतिमा की स्थापना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24