लालसोट के गोल गांव में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ पेंथर, बीस दिन बाद दूसरें पेंथर का हुआ रेसक्यू

लालसोट. वन विभाग की टीम ने उपखण्ड के गोल गांव से पेंथर का सफलता पूर्वक रेसक्यू कर लिया है। रेंजर रामकिशन मीना ने बताया कि गोल गांव की पातल की ढाणी में बीते कई दिनों से एक पेंथर का मूवमेंट बना हुआ था, तीन दिन पूर्व पेंथर ने एक बछड़े पर भी हमला कर दिया था, जिससे ग्रामीण चिंतत थे, सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया, शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे यह पेंथर पिंजरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंंची टीम ने मौके से ग्रामीणों को दूर हटा कर पेंथर को रेसक्यू करते हुए उसे लालसोट कार्यालय लाया गया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। रेंजर ने बताया कि उक्त पेंथर नर था और करीब 8 माह की उम्र का था।
