Home » Blog » लालसोट में सांवरिया सेठ मंदिर के लिए भूमि पूजन कल

लालसोट में सांवरिया सेठ मंदिर के लिए भूमि पूजन कल

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में सांवरिया सेठ मंदिर के लिए भूमि पूजन कल

लालसोट. शहर के श्यामपुरा कलां रोड पर राजकीय जिला अस्पताल के पास सावरियां सेठ मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन शुक्रवार को होगा। यह मंदिर लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से हजार वर्ग फीट क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा। मंदिर में प्रतिमा के लिए नेपाल की नदी से शालिग्राम पत्थर लाया जाएगा। यह भव्य मंदिर चित्तौडगढ़ स्थित सावरियां सेठ मंदिर की तर्ज पर बनेगा। व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10.15 बजे भूमि पूजन हरभांवता आश्रम के संत बालकानंद गिरी और काली डूंगरी हनुमान मंदिर के संत अवधेश दास के सानिध्य में संपन्न होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा होंगे। अध्यक्षता विधायक रामबिलास मीणा करेंगे। चौधरी ने बताया कि सभी क्षेत्रवासियों को भूमि पूजन महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। मंदिर लगभग दो साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *