Home » Blog » लालसोट घाटी में जुगाड़ ने किशोरी को कुचला, तोड़ा दम, दो महिलाएं घायल

लालसोट घाटी में जुगाड़ ने किशोरी को कुचला, तोड़ा दम, दो महिलाएं घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट घाटी में जुगाड़ ने किशोरी को कुचला, तोड़ा दम, दो महिलाएं घायल

लालसोट. शहर की घाटी में शनिवार दोपहर घर से बाजार जा रही महिलाओं व एक किशोरी को एक जुगाड़ ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया, घटना में बालिका की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार डिडवाना कस्बे की घाटा ढाणी निवासी संजू सैनी पुत्री पप्पू सैनी उम्र 20 वर्ष,लच्छी देवी पत्नी चंदालाल उम्र 55 वर्ष एवं मन्नादेवी पत्नी रामलाल सैनी उम्र 45 वर्ष अन्य परिजनों के साथ घर से पैदल चल कर लालसोट शहर की ओर से जा रही रही थी, घाटी में पीछे से आ रहे एक बेकाबू जुगाड़ ने रोड़ के किनारे चल रही महिलाओं व बालिका को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां संजू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि लच्छी देवी एवं मन्नादेवी को गंभीर चोट होने के कारण प्र्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके चालक जुगाड़ छोड़ कर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जुगाड़ को थाने पर खड़ा कराया है। मृतक किशोरी के शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सुर्पुद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24