Home » Blog » लालसोट जमात में ढाबे के बाहर हिस्ट्रशीटर की गोली मार कर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते खाना खाते समय हुई कहासुनी

लालसोट जमात में ढाबे के बाहर हिस्ट्रशीटर की गोली मार कर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते खाना खाते समय हुई कहासुनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट जमात में ढाबे के बाहर हिस्ट्रशीटर की गोली मार कर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते खाना खाते समय हुई कहासुनी

कोथून रोड़ पर जमात चौराहे के पास एक ढाबे के बाहर रोड़ पर शुक्रवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। देर शाम तक पुलिस की टीमें फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश मे जुटी रही। मृतक मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जमात चौराहे के पास ढाबे पर कुछ युवक खाना खा रहे थे खाना खाने के दौरान युवकों में पुरानी रंजिश को आपस में कहा सुनी हो गई। उसके बाद ढाबे से बाहर आकर एक युवक धर्मेन्द्र्र उर्र्फ योगेन्द्र मीना पुत्र तेजाराम मीना निवासी खेड़ला को गोली मार दी, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर जयपुर रेफर कर दिया गया, धर्मेंद्र मीणा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है,पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जिला मुख्यालय से एमओवी व एफएसएल टीम भी लालसोट पहुंची, टीम ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा एवं घटना स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। ढाबे लगे सीसीटीवी के फुटेज फायरिंग से कुछ देर पहले ढाबे मेें मृतक व कुछ युवकों ने दो अलग अलग टेबिलों पर खाना खाते नजर आ रहे है एक टेबिल पर 5 और एक पर 3 युवक अलग-अलग बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान दोनों टेबिलों के युवकों में कहासुनी हुई। बाद में सभी खाना खा कर वहां से बाहर निकल गए, इस बीच एक कार में बैठकर जाते समय आरोपियों ने मृतक धर्मेंद्र मीणा पर फायरिंग कर दी और कार में बैठ कर मौके से फरार हो गए। विधायक रामबिलास मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा, डिप्टी एसपी दिलीप मीना एवं थानाधिकारी पवन कुमार जिला हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों ने घायल युवक के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24