Home » Blog » लालसोट में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मूर्ति मीना का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की जम कर आतिशबाजी

लालसोट में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मूर्ति मीना का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की जम कर आतिशबाजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मूर्ति मीना का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की जम कर आतिशबाजी

लालसोट. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ.मूर्ति मीना का शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला दुपट्टा पहना कर, शॉल उडाकर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया स्थानीय अशोक सर्किल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीणा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती चंचल गुप्ता का भी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. मूर्ति मीना ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के जरिए केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की सौगात महिलाओं के लिए एक पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को घर तक ही सीमित रखा था, लेकिन भाजपा ने महिलाओं को हमेशा बढावा दिया एवं आगे भी महिलाओं को साथ लेेकर वे सार्र्थक नेतृत्व करने का प्रयास करेंगी। डॉ. मूर्ति मीना ने कहा कि वह पार्टी में महिलाओं के पक्ष को मजबूती के साथ रखेंगी साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने महिला राजनेताओं की आड़ में पति द्वारा काम करने के बारे में कहा कि वे उन पतियों के कहना चाहेंगी कि महिलाओं को आगे ले कर ही कार्य करें, बीच में आने का प्र्रयत्न नही करें। डॉ. मूर्ति मीना का शुक्रवार को क्षेत्र में जयपुर से लालसोट आते समय जगह जगह स्वागत किया गया। उनका सोनड़, सिसोदिया, रामगढ पचवारा, डिडवाना, लालसोट शहर के अशोक सर्र्किल, परशुराम मंदिर,ज्योतिबा फूले सर्किल, श्याम मंदिर, मंडी तिराहा एवं ओम पवन स्कूल समेत कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल पुरोहित, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम चरण बोहरा, विष्णु सेडूलाइ, कन्हैयालाल सैनी, पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी, पूर्व पार्षद हंसराज सैनी, पूर्व पार्षद छोटेलाल सैनी, दीपक बोहरा, पंडित मदनलाल हटीका पूर्व पार्षद, नगर मंडल प्रवक्ता अभिनव त्रिपाठी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक सेडूलाइ, नंदकुमार पांखला, सुनील खांडल, मनोहर लाठी वाला, श्यामलाल जांगिड़, छगन सैनी बावड़ी वाला, जगदीश सैनी सुरतपुरा, बृजमोहन सैनी फडकल्या, कमलेश सैनी बंजारा, भजन सैनी पूर्व पार्षद, कमलेश सैनी बोली वाला, चंद्रशेखर सोनी, महेश जांगिड़, राम मनोहर बेरवा, जोहारीलाल पहाडिय़ा, श्याम मीरवाल, राजेश वेद, समुद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, सुरेश प्रजापत, रामजीलाल डोई, हंसराज मीणा, कन्हैया लाल मीणा, रामगोपाल साहू, प्रहलाद रडबा, भगवान तिवारी, लल्लू सैनी बेढा, मुरारीलाल बोहरा, अजय पट्या, ईश्वर दास स्वामी, प्रभु मीणा देवली, हीरालाल मीणा महारिया, गिरिराज मुनीम बगड़ी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्याम मंदिर परिसर में ललिता जायसवाल, अनु शर्मा, सुषमा चौधरी, अंजना त्यागी, ज्योति कायथवाल, सावित्री सैनी, रेखा सैनी, रेखा सैन माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24