Home » Blog » लालसोट से सौरो जी के लिए संचालित होगी रोड़वेज बस सेवा , उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का लालसोट आने पर विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लालसोट से सौरो जी के लिए संचालित होगी रोड़वेज बस सेवा , उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का लालसोट आने पर विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट से सौरो जी के लिए संचालित होगी रोड़वेज बस सेवा , उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का लालसोट आने पर विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ललासोट. प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को बामनवास से जयपुर जाते समय कुछ देर शहर के ज्योतिबा फूले सर्किल पर रुके। जहां विधायक रामबिलास मीना की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक रामबिलास मीना ने लालसोट सौरों जी के लिए नियमित रोड़वेज की बस सेवा शुरू करने की मांग रखी, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने हाथों हाथ अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश भी दिए। विधायक ने उप मुख्यमंत्री से लालसोट-बस्सी रुट पर राोड़वेज की दो बस नियमित संचालित करने की भी मांग रखी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री का जिला उपाध्यक्ष रूप सिंह जी मीणा अनिल बैनाड़ा, सतपाल मीना, सोनू बिनोरी बालमुकुंद शर्मा शंभूलाल कुई वाला, बाबूलाल मीणा बिहारीपुरा, संजय कोरका,अनिल बुर्जा, मुरारी लाल बोहरा, एलएन भारद्वाज, सत्येंद्र सिंह, मीठालाल मीणा समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *