संगठन बढाओ अभियान के तहत चांदसेन लालसोट ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

प्रदेश काँग्रेस कमेटी के संगठन बढाओ अभियान के तहत ब्लाक काँग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल जी मीणा की अध्यक्षता मे संस्कृत पाठशाला मे आयोजित की गयीं बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ एव वार्ड स्तर पर मजबूत करना रहा पूर्व मंत्री परसादी लाल जी मीणा ने अपने संबोधन मे प्रत्येक पंचायत अध्यक्ष एव प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ता को साथ लेकर अपनी मजबूत टीम तैयार करे ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाये जा सके वहीं ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित ,ने सभी मंडल अध्यक्षो को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक पंचायत व नगर मे मजबूत एवं समर्पित वार्ड अध्यक्ष का चयन किया जाना आवश्यक है जिससे पूरी पंचायत एवं नगर स्तर पर सशक्त टीम तैयार हो सके और आगामी चुनावों मे काँग्रेस प्रत्याशीयो की जीत सुनिश्चित की जा सके बैठक मे ब्लाक अध्यक्ष लालसोट सीताराम जी मीणा ,कार्यवाहक अध्यक्ष रामनारायण जी सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जी पुरोहित ,पी.सी.सी सदस्य दिनेश जी मिश्रा , नाथूलाल जी मीणा प्रधान , दीपक पटेल यूथ जिलाध्यक्ष ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश जी राडा, रामबिलास जी खेमावास ,मंडल अध्यक्ष हरिनारायण मीणा, किशनलाल मीणा ,प्रभुलाल मीणा ,कन्हैया लाल मीणा,रामवतार मीणा, विनोद गोयल ,हेमराज मीणा संरपच ,ज्ञानी महेन्द्रा ,रमेश जांगिड़ ,रामसहाय संरपच बगडी ,बुद्धि प्रकाश शर्मा ,राधामोहन मिश्रा ,मोहित मीणा ,कपिल पुरोहित ,रोहित पंसारी ,लक्ष्मण सिंह ,राजेन्द्र जी पांखला ,कालूराम मीणा ,रामफूल मीणा एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ..बैठक के अंत मे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावो मे काँग्रेस पार्टि को विजय दिलाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया …
