Home » Blog » लालसोट में एसीबी द्वारा रंगे हाथ समाज कल्याण विभाग का कार्मिक एवं दलाल गिरफ्तार, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के एवज में मांगी 70 हजार की रिश्वत

लालसोट में एसीबी द्वारा रंगे हाथ समाज कल्याण विभाग का कार्मिक एवं दलाल गिरफ्तार, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के एवज में मांगी 70 हजार की रिश्वत

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में एसीबी द्वारा रंगे हाथ समाज कल्याण विभाग का कार्मिक एवं दलाल गिरफ्तार, अन्र्तजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के एवज में मांगी 70 हजार की रिश्वत


लालसोट, एसीबी की दौसा ईकाई ने अन्र्तजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के एवज में एक जने से 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के बाद समाज कल्याण विभाग के एक कार्मिक व एक दलाल को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया की एसीबी चौकी दौसा को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई थी कि आरोपी समाज कल्याण विभाग के वेरिफायर रितेश कुमार शर्मा व उसका दलाल राजू नट व बलवान गुर्जर एक परिवादी को अन्र्तजातीय विवाह प्रोतसाहन राशि समाज कल्याण विभाग दौसा से जारी करने की एवज मे 70 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे हैं। प्रोत्साहन राशि समाज कल्याण विभाग दौसा से जारी करने की एवज में परिवादी से वक्त रिश्वत मांगते हुए सत्यापन के दौरान 10 हजार नकद एवं 30 हजार रुपए ऑनलाईन ले लिये थे, जिसपर एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी के डिप्टी एसपी रविन्द्र सिंह के निर्देशन में सब इंंस्पेक्टर रमेश चन्द मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी दलाल राजू नट को परिवादी से 30 हजार रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है व रितेश कुमार शर्मा को उनके कार्यालय से डिटेन कर मौके पर लाकर गिरफ्तार किया गया, इसके अलावा दलाल बलवान गुर्जर की तलाश जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशकस्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीशक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24