Home » Blog » कुश्ती दंगल के साथ हुआ बिजासनी माता के लख्खी मेले का समापन, अमित एवं डूंप पहलवाल रहे सयुक्त विजेता

कुश्ती दंगल के साथ हुआ बिजासनी माता के लख्खी मेले का समापन, अमित एवं डूंप पहलवाल रहे सयुक्त विजेता

Facebook
Twitter
WhatsApp

कुश्ती दंगल के साथ हुआ बिजासनी माता के लख्खी मेले का समापन, अमित एवं डूंप पहलवाल रहे सयुक्त विजेता

लालसोट. क्षेत्र के खुर्रा गांव स्थित बिजासनी माता के यहां जारी पांच दिवसीय लख्खी मेले का समापन शनिवार को विशाल कुश्ती दंगल के साथ हुआ। कुश्ती दंगल में देश के कई प्रांतों से आए नामी पहलवानों ने शिरकत करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कुश्ती दंगल देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। हालत यह है कि करीब 3 घंटे तक चले इस कुश्ती दंगल को देखने के लिए करीब 10 हजार से अधिक ग्रामीण अपने स्थान पर जम रहे। कुश्ती दंगल में कई महिला पहलवान भी अपना कौशल दिखाने के लिए पहुंची जिनका ग्रामीणों ने खूब हौसला बढ़ाया। कुश्ती दंगल की अंतिम कुश्ती करौली के अमित एवं रूपवास चंदौली के डम्पु पहलवान के बीच हुई , निर्धारित समय तक दोनों पहलवान एक दूसरे को चित करने का लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन दोनों ही एक दूसरे को चित करने में नाकाम रहे और मुकाबला बराबर रहने पर दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। मेले के समापन में मंडावरी थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय, सरपंच हरिओम मीना, ग्राम विकास अधिकारी ताराचंद मीना, कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र्र मीना ने सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि का वितरण किया। कुश्ती दंगल के दौरान मंडावरी थाना अधिकारी की अगवाई में पुलिस जवानों ने भीड़ को व्यवस्थित बनाए रखा। सरपंच ने मेले के समापन के मौके पर सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व श्रद्धालुओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *