Home » Blog » लालसोट के खुर्रा ग्राम में बीजासनी माता का मेला में घुड़ दौड़ में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, रेवाल चाल नाहर सिंह रहे विजेेता, कुश्ती दंगल के साथ बीजासणी माता के मेले का होगा समापन

लालसोट के खुर्रा ग्राम में बीजासनी माता का मेला में घुड़ दौड़ में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, रेवाल चाल नाहर सिंह रहे विजेेता, कुश्ती दंगल के साथ बीजासणी माता के मेले का होगा समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट के खुर्रा ग्राम में बीजासनी माता का मेला में घुड़ दौड़ में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, रेवाल चाल नाहर सिंह रहे विजेेता, कुश्ती दंगल के साथ बीजासणी माता के मेले का होगा समापन

लालसोट. क्षेत्र के खुर्रा गांव स्थित प्रसिद्ध आस्थाधाम बीजासणी माता पर जारी पांच दिवसीय लक्खी मेले का समापन शनिवार को होगा। मेले के चौथे दिन शुक्रवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर पर पहुंचकर ढोक लगाई एवं अस्थाई दुकानों पर खरीदारी की। सुबह से ही माता के मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। मेेला परिसर में मौजूद अस्थायी दुकानों पर भी ग्रामीणों ने जम कर खरीददारी की। मेले में लोहें से बनने वाले घरेलू व कृषि उपकरणों बेचने वालों की दुकानें ग्रामीणों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र बनी है। शुक्रवार को मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किशोरपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच हरिओम मीना ने घुड़दौड़ में कर्ई जिलों के लिए प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। रेवाल चाल में नाहरसिंह मीना मंडावरी प्रथम रहे, जबकि दूसरे स्थान पर गंगासहाय बोलपुरा एवं तीसरे स्थान पर अशोक जाट कोटखावदा रहे। इसी तरह घुड़ दौड़ में आशाराम गुर्जर प्रथम एवं रमेश मीना दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए हौसला बढाया। सरपंच ने कि मेले का समापन शनिवार को होगा। इस मौके पर दोपहर 2 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिससे कई प्रदेशों के नामी पहलवान भाग लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24