वाइजर अकादमी लालसोट ने कॉमर्स विषय में जिला टॉपर का निकला रोड शो

स्थानीय बड़ का बालाजी लालसोट स्थित वाइजर एकेडमी ने आज जिले में टॉप प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले बच्चों का रोड शो किया जिसमें सभी टीचर्स छात्र-छात्राएं और अभिभावक शामिल हुए रोड शो स्कूल से रवाना होकर बोली का बाजार, झरंडा चौक, परशुराम सर्किल, अशोक सर्किल बस स्टैंड ,आजाद चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंचा। रोड शो के दौरान कई संगठनो ने सैकड़ो जगह टॉपर्स बच्चों का और स्कूल निदेशक अनिल जैन एवं प्रबंध निदेशक ज्योति जैन सहित सभी टीचर्स का पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर शानदार स्वागत किया। जैन युवा संघ, बोली का बाजार , व्यापार मंडल आदि के द्वारा बच्चों को अल्पाहार की व्यवस्था की और गिफ्ट भी वितरित किए निदेशक अनिल जैन ने बताया कि वाइजर एकेडमी कॉमर्स विषय में लगातार 6 वर्षों से जिला टॉपर रही है इस वर्ष जिले में प्रथम तीन स्थानों पर प्रथम अनीषा मीना पुत्री मुकेश मीणा द्वितीय गीत गंगवाल पुत्री अमित गंगवाल तृतीय दक्षिता जैन पुत्री मनीष जैन ने कब्जा किया साथ ही जिले में टॉप 10 रैंक में से पांच रैंक वाइजर एकेडमी के छात्रों ने प्राप्त प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया। वाइजर एकेडमी का 10th 8th एवं 5th बोर्ड में भी रिजल्ट 100% रहा ।इससे पहले संस्था द्वारा स्कूल में सभी टॉपर्स का सम्मान किया जिसमें मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार जैन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रहे इस अवसर पर पंकज सोनी, सुनील जांगिड़, पूनम सोनी ,नम्रता सोलंकी, आयशा बानो, कल्पना सोलंकी ,महेश योगी, संजय सोनी, मेघराज गुर्जर, रेनू सैनी, महेंद्र जैन पूर्व पार्षद ,अमित गंगवाल, पुनीत सोनी, समुद्र बडजात्या सुनील पाटनी , कविता पाटनी, अभिनव बैनाड़ा, जितेंद्र बडजात्या ,संजय सोनी,संजय शर्मा, मुकेश मीणा,सहित सभी अध्यापक एवं कई अभिभावक मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रमा पारिक एवं अनु शर्मा ने किया ।
