Home » Blog » मंडावरी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में 30 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप

मंडावरी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में 30 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट क्षेत्र के मंडावरी कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में 30 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। यह आरोप अनाज मंडी के एक आढ़तिए के खाते से लाखों रुपये की संदिग्ध निकासी से जुड़ा है।

पीड़ित आढ़तिया गिरिराज प्रसाद मीणा ने मंडावरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत कर अवैध रूप से राशि निकालने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके खाते से 23 लाख रुपये और 7 लाख रुपये की दो बड़ी ट्रांजैक्शन उनकी जानकारी के बिना की गईं।

मीणा ने बताया कि उन्हें कई महीनों तक बैंक द्वारा खाते का स्टेटमेंट उपलब्ध नहीं कराया गया। बार-बार मांग के बावजूद स्टेटमेंट न मिलने पर व्यापार मंडल ने हस्तक्षेप किया। व्यापार मंडल के दबाव के बाद 16 मार्च को बैंक ने स्टेटमेंट जारी किया, जिससे यह पूरा मामला उजागर हुआ।

मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस घटना में बैंक के कई कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और मंडावरी थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय स्वयं बैंक शाखा पहुंचे।

थानाधिकारी ने शाखा प्रबंधक से संबंधित खातों और लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस अब बैंक के दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच जारी है। थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि ताजपुरा निवासी गिर्राज प्रसाद मीणा की मंडावरी कृषि उपज मंडी में पुरुषोत्तम लाल, पवन कुमार के नाम से एक फ़र्म है जिसका खाता मंडावरी स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में है जिससे अवैध रुपए निकासी का मामला सामने आया है इस संबंध में बैंक मैनेजर से संबंधित खाते का स्टेटमेंट लिया गया है फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24