Home » Blog » आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा ब्राह्मण धर्मशाला का नया भवन, भवन के प्रारुप का हुआ प्रकाशन , संत मदनमोहन दास ने 1.11 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा ब्राह्मण धर्मशाला का नया भवन, भवन के प्रारुप का हुआ प्रकाशन , संत मदनमोहन दास ने 1.11 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा 

Facebook
Twitter
WhatsApp

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा ब्राह्मण धर्मशाला का नया भवन, भवन के प्रारुप का हुआ प्रकाशन , संत मदनमोहन दास ने 1.11 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा

 

लालसोट . गौड़ सनाढ्य ब्र्राह्मण धर्मशाला के पुराने भवन के स्थान पर प्रस्तावित नए भवन के प्रारुप का विमोचन रविवार को पर्णकुटी आश्रम बिनोरी के संत मदन मोहन दास महाराज के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर समाज के प्र्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे। एडवोकेट सुरेश शर्मा सवांसा ने बताया कि समाज की धर्मशाला का नया भवन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से युुक्त होगा, इस धर्मशाला में दो बड़े हॉल तथा एक मंजिल पर 6 कमरे, कुल 18 कमरों का निर्माण होगा,निर्माण में समाज के प्रमुख व्यक्तियों का पूर्ण आर्थिक सहयोग मिल रहा है तथा आगे भी बहुत अच्छा सहयोग मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वैद्य दामोदर प्रसाद उपाध्याय द्वारा एक लाख ग्यारह हजार, वैद्य बृजमोहन सुकलाव द्वारा एवं ओम प्रकाश चतुर्वेदी सहित करीब 15 व्यक्तियों ने एक-एक लाख की राशि देने व करीब 10 व्यक्तियों ने 3-3 लाख के कमरे बनाने की घोषणा कर दी है। दंगल समिति के अध्यक्ष सी.एम. सुकारिया ने इस अवसर पर 21000 रू. देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 300 फुट बोरिंग सफलतापूर्वक हो चुका है। धर्मशाला का नया भवन समाज के आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में बहुत उपयोगी साबित होगी। इस दौरान प्रवासी लालसोट वासी घनश्याम पुरोहित भाटापारा व संजय शर्मा दुर्ग ने भी भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। पोस्टर के विमोचन के दौरान समाज के प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24