Home » Blog » लालसोट में शाही लवाजमें के साथ निकाली बूढी गणगौर की सवारी, एक किमी लंबी सवारी में झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र, कलाकारों की हैरंंत अंगेज प्रस्तुती

लालसोट में शाही लवाजमें के साथ निकाली बूढी गणगौर की सवारी, एक किमी लंबी सवारी में झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र, कलाकारों की हैरंंत अंगेज प्रस्तुती

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में शाही लवाजमें के साथ निकाली बूढी गणगौर की सवारी, एक किमी लंबी सवारी में झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र, कलाकारों की हैरंंत अंगेज प्रस्तुती

लालसोट. शहर में गणगौर के मौके पर बीते पौने तीन सौ सालों से आयोजित हो रहे हेला ख्याल की शुरुआत से पहल रविववार को निकाली गई बूढी गणगौर की सवारी ने पूरा शहर को लोक उत्सव के रंग में रंग दिया, हर वर्ष की तरह बूढी गणगौर की सवारी शाही लवाजमे व पूरे वैभव के साथ निकाली, जिसकी भव्यता को देख कर हर कोई इस लोक उत्सव के रंग में डूबा हुआ नजर आया। चाहे महिला हो या पुरुष या नौ जवान युवा व युवतियां व बालक हर कोर्ई अपने मोबाइल फोन में इस ऐतिहासिक आयोजन के इन यादगार लम्हों को कैद करता हुआ नजर आया। बूढी गणगौर की सवारी नगर परिषद से धूमधाम के साथ निकाल गई। गणगौर माता की प्रतिमा को बग्धी में विराजित कराया गया और हिंडौन के प्रसिद्ध ताज बैंड करीब आधा दर्जन से अधिक विभिन्न बैंड के कलाकारों ने गणगौर की सवारी मेें अपनी प्रस्तुती दी। जिनकी प्रस्तुती ने सबका मन मोह लिया। सवारी में घोड़ी,ऊंट,अलगोजा पार्टी,कच्ची घोड़ी नृत्य, भवाई नृत्य, गोरिल्ला भालू, तोप से पुष्प वर्षा, कथक नृत्य, हास्य कलाकार, लडडू गोपाल जी की झांकी, नरसिंह अवतार की झांकी, राधा कृष्ण मयूर नृत्य,हरियाणवी नृत्य, चरकुला नृत्य, मलखंभ प्रदर्शन, लवाजमा छतरी लाइट, जमात अखाड़ा समेत कई खास आकर्र्षण का केन्द्र रहे। नगर परिषद कार्यालय में गणगौर माता की पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद गणगौर की सवारी रवाना हो कर पुलिस थाना, बड़ाया धर्मशाला, बस स्टेण्ड, आजाद चौक, बौली का बाजार, झरंडा चौक एवं लुहारु बाजार होते हुए गणगौर मेला स्थल पहुंची। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान विधायक रामबिलास मीना, आयुक्त नवरत्न शर्मा एवं गणगौर हेला दंगल समिति के अध्यक्ष सीएम सुकारियां समेत सभी पदाधिकारी, पूर्व चेयरमैन, पार्षद एवं सैकड़ों की संख्या में आम जन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24