Home » Blog » 276 वें हेला ख्याल संगीत दंगल का हुआ आगाज, भवानी पूजन के साथ हुई शुरुआत, गायक कलाकारों ने सुरों व वाद्य यंत्रों से की मां जगदम्बे की आराधना

276 वें हेला ख्याल संगीत दंगल का हुआ आगाज, भवानी पूजन के साथ हुई शुरुआत, गायक कलाकारों ने सुरों व वाद्य यंत्रों से की मां जगदम्बे की आराधना

Facebook
Twitter
WhatsApp

276 वें हेला ख्याल संगीत दंगल का हुआ आगाज, भवानी पूजन के साथ हुई शुरुआत, गायक कलाकारों ने सुरों व वाद्य यंत्रों से की मां जगदम्बे की आराधना


72 घंटे तक आयोजित होगा संगीत का यह अनूठा दंगल
देश भर में अपनी अनूठी ख्याल गायकी के प्रसिद्ध है लालसोट का हेला ख्याल संगीत दंगल
लालसोट। आम तौर पर दंगल शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में किसी कुश्ती दंगल का चित्र उभरने लगता है, लेकिन दौसा जिले के लालसेट उपखण्ड मुख्यालय पर गणगौर के मौके पर बीते करीब पौने तीन सौ सालों से संगीत के एक अनूठे दंगल का आयोजन हो रहा है। लालसोट शहर के जवाहर गंज सर्किल पर शनिवार रात्रि को 276 वें गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल का आगाज हो गया है, 72 घटं तक चलने वाले इस संगीत दंगल की शुरूआत गायक मंडलों पर भवानी पूजन के साथ की। स्थानीय सैनी मंडल, महाकाली मंडल, पारख मंडल, शिव मंडल, गणेश मंडल गायक कलाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से माता की आराधना करते हुए देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। संगीत दंगल का समापन 24 मार्च तडक़े होगा। इस अनूठे संगीत दंगल में दौसा, सवाई माधोपुर एवं करौली जिले की एक दर्जन गायन मंडलियां शिरकत कर रही है। हेला ख्याल की सबसे बड़ी अहम बात यह है कि इसके गायक कलाकार कोई पेशावर गायकों की तरह प्रशिक्षित नही होते है और शिक्षित भी कम होते है इसके बाद भी वे अपनी ख्याली गायकी में संगीत की कई कलाओं का समावेश करते हुए हजारों श्रौताओं के बीच रचनाएं पेश करते है। संगीत मण्डलीयों के सैकड़ों कलाकार इस संगीत दंगल में अपनी अपनी लोकभाषा व शैली से देश में हो रहे सामाजिक राजनैतिक आर्थिक बदलाव व घटना चक्रों पर बेबाक टिप्पणीयॉं कर श्रोताओं का दिल जीत लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24