Home » Blog » पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना की ओर से रोजा इफ्तार दावत का आयोजन

पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना की ओर से रोजा इफ्तार दावत का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना की ओर से रोजा इफ्तार दावत का आयोजन

लालसोट. पवित्र रमजान माह के अवसर पर पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना की ओर से मंगलवार शाम इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। ट्रक यूनियन के पास अश्क अली शाह के तकिया पर आयोजित कार्यक्रममें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के रोज़ेदारों के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इफ्तार दावत में रोज़ेदारों ने मग़रिब की अज़ान के साथ खजूर और फलों से रोज़ा खोला। इसके बाद सामूहिक रूप से दुआ की गई, जिसमें क्षेत्र में अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की गई। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने रमज़ान के पवित्र माह की बधाई देते हुए आपसी सौहार्द को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि रमज़ान आत्मिक शांति, अनुशासन, संयम और दूसरों की मदद का महीना है। इस दौरान हाफिज लुकमान ने नमाज अदा कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24