Home » Blog » लालसोट ब्लॉक में नवसाक्षरों ने उत्साह के साथ दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

लालसोट ब्लॉक में नवसाक्षरों ने उत्साह के साथ दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट ब्लॉक में नवसाक्षरों ने उत्साह के साथ दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

राष्ट्रीय साक्षरता अभियान के तहत लालसोट ब्लॉक में रविवार को आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा में नवसाक्षर महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परीक्षा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और परीक्षार्थी समय से पूर्व ही निर्धारित केन्द्रों पर पहुंच गए।

ब्लॉक साक्षरता समन्वयक अविनाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 39 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इन केन्द्रों पर नवसाक्षर 1185 पुरुष और 2818 महिला सहित कुल 4003 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने के बाद सभी सफल नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे वे आगे की पढ़ाई और विभिन्न योजनाओं में लाभ उठा सकेंगे।
सीबीईओ सत्यनारायण मीना एसीबीईओ प्रथम अशोक शर्मा एसीबीईओ द्वितीय बिहारी लाल वर्मा के निर्देशन में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए ब्लॉक के सभी पीईईओ, साक्षरता प्रभारियों की टीम सक्रिय रही। आयोजन को सफल बनाने में सुनील शर्मा, सुमित कुमार शर्मा, रामजी लाल मीना, जयप्रकाश महरावण्डा सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
यह परीक्षा न केवल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नवसाक्षरों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोलती है, बल्कि ब्लॉक में साक्षरता दर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24