लालसोट में रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, प्रधानमंत्री का जलाया पुतला

लालसोट. इजरायल व अमेरिका द्वारा र्ईरान पर किए गए हमलों के बाद खाड़ी में जारी युद्ध के कारण पैदा हुई रसोई गैस की किल्लत को लेकर रविवार को उपखण्ड मुख्यालय पर ब्लाक व नगर कांग्र्रेस कमेटी के तत्वधान में विरोध प्रदर्शन करते प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया। संस्कृत महाविद्यालय से दर्र्जनों की संख्या में कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य कमल मीना की अगुवार्ई में पैदल मार्च के लिए रवाना हुए। हाथों में खाली सिलेण्डर के साथ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए ज्योतिबा फूले सर्किल पर पहुंचे। जहां काफी देर तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री के पुतले का दहन भी किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य कमल मीना ने कहा कि केन्द्र की सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है, युद्ध के हालात में सरकार की नाकामीन से देश की जन त्राहिमाम है, लगातार बढती जा रही महंगाई से आम जन का जीना दुश्वार हो रहा है। र
