जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए युवा आगे आए – स्काउट, स्काउटिंग यूथ कमेटी की बैठक में लिया संकल्प।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ लालसोट की जिला समिति मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने युवा लीडर से जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने का आह्वान किया । यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक प्रजापत ने सभी का स्वागत किया । यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने कहा की सभी युवाओं को भारत स्काउट्स व गाइड्स के वाईलेक प्रोजेक्ट, क्लैप प्रोजेक्ट, ग्रीन स्किल की जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर शिवानी सैनी ने 17 एसडीजी, वर्णिका मरमिट ने सिविक सेंस, हेमंत मेंहदवारिया ने राष्ट्रीय शिविरों में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता, अदिति शर्मा ने बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाने, मोनिका मीणा ने सामाजिक उत्थान, विवेक शर्मा ने ग्रुप एक्टिविटी को बढ़ाने के बारे में बात रखी । इस अवसर पर अंकुश कहार, स्नेहा खंडेलवाल, श्रुति सैनी सहित अन्य रोवर रेंजर उपस्थित रहे ।
*इनको मिला यूथ लीडर अवार्ड*
सावित्री बाई फुले ओपन रेंजर टीम शिवानी सैनी, अदिति शर्मा, कन्या कॉलेज लालसोट से कृष्णा कंवर, प्रियंका महावर, किरण शर्मा, मूलचंद मीना टीटी कॉलेज से गुंजन चितौड़िया को यूथ लीडर अवार्ड प्रदान किए गए ।
