बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, बेटियों को लक्ष्मीबाई बनना होगा – ममता गुप्ता

“पहल” मानव सेवा संस्थान द्वारा लक्ष्मी मैरिज गार्डन लालसोट में आयोजित किए जा रहे छ दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में आज ममता गुप्ता (उपनिदेशक कृषि उपज मंडी, गंगापुर सिटी)ने शिविर में पहुंचकर बेटियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनकर लक्ष्मीबाई बनना होगा ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कुटुंब संयोजक हंसराज शर्मा ने शिविर में पहुंचकर बालिकाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के समय में बेटियों को विधर्मियों से बचने के लिए आत्मिक रूप से मजबूत रहना होगा। हमे स्व का जागरण करते हुए हमारी सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा।
30 दिसंबर तक चलने वाले शिविर में 80 बालिकाएं आत्मरक्षा का गुर सीख रही है।
इस अवसर पर संस्थान के संयोजक सुनील गुप्ता,सचिव सुरेंद्र जांगिड़, राजेश सैनी, जय प्रकाश शर्मा, श्याम सुंदर सैनी,राजेश जांगिड़,नितिन आमेरिया,राजेन्द्र डोब आदि मौजूद रहे।
