विधायक ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

लालसोट. प्रदेश की सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर निकाली जा रही सुशासन रथ यात्रा के तहत शुक्रवार को विधायक रामबिलास मीना क्षेत्र के श्रीरामपुरा, देवली, खेड़ली, मिर्जापुरा, लाखनपुर,शिवसिंहपुरा एवं लाडपुरा गांवों में पहुंचे। इस दौरान जगह जगह विधायक का पुष्प वर्र्षा के साथ जोरदार स्वागत किया इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग भी सुने एवं संबधित अधिकारियो को दिशा निर्देश भी दिए। विधायक ने श्रीरामपुरा में मूडिया बैंसला की ढाणी से बेरडी कांकरवालो की ढाणी तक, नव सृजित ग्राम पंचायत खेड़ली में किराड़ी रोड़ से नदी वाली ढाणी विद्यालय तक, मिर्जापुरा से प्रहलादपुरा रोड़ फैक्ट्री तक विभिन्न सडक़ों का शिलान्यास किया। इसके अलावा लाखनपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।
