Home » Blog » सुशासन दिवस पर राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में श्रद्धांजलि एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

सुशासन दिवस पर राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में श्रद्धांजलि एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

सुशासन दिवस पर राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में श्रद्धांजलि एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

लालसोट। राज्य सरकार के निर्देशानुसार भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में श्रद्धांजलि एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पी.एम.ओ. डॉ. राजकुमार सेहरा, उपनियंत्रक डॉ. अनुराग दैमन एवं डॉ. संजय पामेचा द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुशासन शपथ ली गई।

शपथ के दौरान बिना भय व पक्षपात के कर्तव्यों के निर्वहन, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में डॉ. उमाशंकर मीणा, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. इंद्रजीत नरुका, डॉ. अभिजीत आशिका, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. फैज़ान, डॉ. अशोक मीणा, डॉ. जितेन्द्र डोरिया, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक श्री उमेश जी और रामनिवास मीना सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24