Home » Blog » लालसोट में निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, बेटियां बनेंगी मजबूत तो देश बनेगा मजबूत – पिंकी चतुर्वेदी

लालसोट में निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, बेटियां बनेंगी मजबूत तो देश बनेगा मजबूत – पिंकी चतुर्वेदी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, बेटियां बनेंगी मजबूत तो देश बनेगा मजबूत — पिंकी चतुर्वेदी

“पहल” मानव सेवा संस्थान द्वारा लक्ष्मी मैरिज गार्डन लालसोट में आयोजित किए जा रहे छ दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज शुभारंभ हुआ।
संस्थान के संयोजक सुनील गुप्ता व सचिव सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया की बेटियों को सशक्त व सुरक्षित बनाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सभापति पिंकी चतुर्वेदी द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियों को मजबूत बनकर स्वयं की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा। बेटियां मजबूत बनेगी तो देश भी मजबूत बनेगा।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश पदाधिकारी परीक्षित शर्मा ने बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शिविर लगाने पर “पहल” संस्थान के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।

शिविर में 10 वर्ष से अधिक की बालिकाएं व महिलाएं भाग ले रही है। शिविर के प्रथम दिन 50 संभागियों ने प्रशिक्षण मे भाग लिया।

शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अन्नू कुमावत (गोल्ड मेडल मार्शल आर्ट) अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

  • इस अवसर पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा अध्यक्ष अविनाश शर्मा, मंत्री राजेश सैनी, जिला सभाध्यक्ष अतुल शर्मा, भारत स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, दिलीप शर्मा, दिनेश सैनी, नितिन आमेरिया, राजकुमार मीना,हीरालाल महावर, श्यामसुंदर सैनी,अंकुश आमेरिया, संतोष निर्झर, राजेंद्र निर्झर , राजेश जांगिड़, विश्वेंद्र शर्मा, गणेश सैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24